फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड सूबेदार पर टोलकर्मियों ने किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। गाजियाबाद से मुजफ्फरनगर जा रहे रिटायर्ड सूबेदार ने बृहस्पतिवार को सिवाया टोल प्लाजा के छह टोलकर्मियों पर अभद्रता व जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने दौराला थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

गाजियाबाद के जलालाबाद निवासी रिटायर्ड सूबेदार अनित चौधरी बृहस्पतिवार को कार से गाजियाबाद से मुजफ्फरनगर जा रहे थे। उनकी कार पर फास्टैग नहीं था। उन्होंने बताया कि वह अंजाने में फास्ट टैग की लाइन से अपनी कार लेकर जाने लगे। जिस पर वहां खड़े टोलकर्मियों ने अभद्रता कर दी। विरोध करने पर टोलकर्मियों ने जानलेवा हमला कर दिया। रिटायर्ड सूबेदार अनित ने दौराला थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर पर छह अज्ञात टोलकर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें