फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगा हुआ सफर : दिल्ली-देहरादून हाईवे पर यात्रियों को 1 जुलाई से देना होगा ज्यादा टैक्स, लोकल वाहनों को मिलेगी छूट

Sat, 26 Jun 2021 06:02 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के सिवाया टोल प्लाजा पर सामान्य दिनों में यहां से गुजरने वाले वाहनों की संख्या 20 से 22 हजार रहती है। शनिवार व रविवार को यह संख्या 25 हजार तक पहुंच जाती है। 
विज्ञापन
किसान यात्रा के दौरान फ्री रहा सिवाया टोल प्लाजा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली से देहरादून जाने वाले यात्रियों को सिवाया टोल प्लाजा पर एक जुलाई से ज्यादा टैक्स देना पड़ेगा। इसके लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) की हरी झंडी का मिल गई है। टोल टैक्स की नई दरों के लिए एनएचएआई का निर्देश के बाद इसे 1 जुलाई से लागू कर दिया जाएगा। इसके बाद हाईवे पर सफर महंगा हो जाएगा।

विज्ञापन


दिल्ली-देहरादून हाईवे पर सिवाया टोल प्लाजा पर 1 जुलाई से यात्रियों पर टोल टैक्स का बोझ बढ़ जाएगा। एनएचएआई ने टोल टैक्स बढ़ाने के लिए हरी झंडी दे दी है। जानकारी के अनुसार 5 रुपये से लेकर 40 रुपये तक की टोल टैक्स में वृद्धि की गई है।

एनएचएआई का बढ़ी हुई दरों का प्रस्ताव शनिवार को टोल प्रबंधन को मिल गया है, लोकल किराए में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। लोकल वाहनों से पुरानी दरों पर ही वसूली की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली से देहरादून, हरिद्वार या फिर चार धाम की यात्रा के लिए इस हाईवे पर वाहनों का आवागमन अधिक होता है। सामान्य दिनों में यहां से गुजरने वाले वाहनों की संख्या 20 से 22 हजार रहती है। शनिवार व रविवार को यह संख्या 25 हजार तक पहुंच जाती है। 

टोल टैक्स की वर्तमान दरें
वाहन            सामान्य          वाणिज्यिक
कार-जीप-वैन   85                       40
हल्के वाणिज्यिक वाहन    155      75
ट्रक व बस      310                      155
मल्टी एक्सल वाहन  500              250
 
10 किमी का दायरा स्थानीय 
सिवाया टोल प्लाजा पर दस किमी के क्षेत्र में रहने वालों का टैक्स 20 रुपये है। स्थानीय वाहनों से भी 20 रुपये ही लिए जाते हैं। स्थानीय लोगों का टैक्स बढ़ाए जाने पर हंगामा हो सकता है। कई बार पहले भी बवाल हो चुका है।  

किसान यात्रा ने कराया 15 लाख का नुकसान
सिवाया टोल प्लाजा पर भाकियू जिलाध्यक्ष मनोज त्यागी के नेतृत्व में निकाली गई किसान यात्रा के दौरान टोल को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। दरअसल, गुरुवार रात में ही टोल को फ्री करा दिया था। इसके बाद शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे तक टोल फ्री रहा। सुरक्षा अधिकारी मनिंदर विहान ने बताया कि इससे 14 घंटे में टोल को लगभग 15 लाख का नुकसान हुआ है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें