फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गंगा एक्सप्रेसवे पर मध्यरात्रि से पथकर वसूली आरंभ

Sun, 17 May 2026 01:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ के खड़खड़ी टोल से बदायूं- बिनावर तक सभी टोल प्लाजा पर टोल दरें लागू
विज्ञापन




फोटो समाचार



माई सिटी रिपोर्टर



मेरठ। अब जनता को गंगा एक्सप्रेसवे पर फ्री में सफर करने का अवसर नहीं मिलेगा। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) ने मेरठ से प्रयागराज तक गंगा एक्सप्रेसवे के सभी टोल प्लाजा पर वाहनों से टोल वसूली शुरू करा दी है। शनिवार की मध्यरात्रि को मेरठ के खड़खड़ी से बदायूं - बिनावर तक पड़ने वाले सभी टोल चालू हो गए। उधर बदायूं से आगे प्रयागराज तक के सभी टोल प्लाजा पर दो दिन पहले ही चालू हो गए थे।



मेरठ से प्रयागराज तक गंगा एक्सप्रेसवे की दूरी 594 किमी है। एक्सप्रेसवे 29 अप्रैल को लोकार्पण के बाद से 15 अप्रैल तक बगैर टोल दिए सभी वाहन फ्री दौड़े। अभी तक 24 घंटे में 8 से 10 हजार वाहन गुजर रहे हैं। एक्सप्रेसवे पर एंट्री पर नहीं बल्कि एग्जिट टोल प्लाजा पर टोल लिया जाएगा। यानी आप एक्सप्रेसवे पर जितनी दूर से मेरठ की तरफ आएंगे टोल उतना ही बढ़ता जाएगा। मेरठ के बिजौली स्थित खड़खड़ी टोल प्लाजा का संचालन आईआरबी कंपनी कर रही है। बदायूं-बिनावर से मेरठ बिजौली तक पड़ने वाले टोल प्लाजा जिनमें बदायूं से चंदौसी/बहजोई, (किमी 123) से संभल/अनूपशहर (किमी 102) से गढ़मुक्तेश्वर/बुलंदशहर (किमी 54) से गाजियाबाद/हापुड़/नई दिल्ली (किमी 35) से मेरठ खड़खड़ी टोल प्लाजा तक कार से सफर करने पर सबसे कम 90 रुपये टोल देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




गंगा एक्सप्रेसवे पर एक तरफ से लगने वाला वाहन टोल टैक्स



वाहन श्रेणी बदायूं (किमी 135) से बदायूं - चंदौसी/बहजोई (किमी 123) से संभल/अनूपशहर (किमी 102) से गढ़मुक्तेश्वर/बुलंदशहर (किमी 54) से



वाहन प्रकार - एलएमवी - प्रयागराज (किमी 135 बदायूं) से टोल



कार / जीप / वैन / एलएमवी - 435 - 400 - 345 - 205



एलसीवी, एजीवी, मिनी बस - 685 - 625 - 540 - 315



ट्रक / बस (2 एक्सल) - 1375 - 1260 - 1090 -635



भारी वाहन (3-6 एक्सल) - 2105 - 1920 - 1660 - 965



विशालकाय वाहन (7+ एक्सल)- 2715 - 2485 - 2150 - 1255



कार / जीप / वैन / एलएमवी का यह रहेगा टोल



अगर आप प्रयागराज (किमी 135) बदायूं से गंगा एक्सप्रेसवे पर सफर शुरू करते हैं तो मेरठ खड़खड़ी टोल पर कार से 435 रुपये टोल कटेगा।



अगर आप कार से चंदौसी/बहजोई से गंगा एक्सप्रेसवे पर मेरठ बिजौली तक की यात्रा करते हैं तो खड़खड़ी टोल पर कार से 400 रुपये टोल वसूला जाएगा।



संभल/अनूपशहर से मेरठ खड़खड़ी टोल प्लाजा तक कार से सफर करने पर 345 रुपये टोल लगेगा।



हसनपुर/अमरोहा से मेरठ खड़खड़ी टोल प्लाजा तक कार से सफर करने पर 255 रुपये टोल लगेगा।



गढ़मुक्तेश्वर/बुलंदशहर से मेरठ खड़खड़ी टोल प्लाजा तक कार से सफर करने पर 205 रुपये टोल लगेगा।



गाजियाबाद/हापुड़/नई दिल्ली (किमी 35) से मेरठ खड़खड़ी टोल प्लाजा तक कार से सफर करने पर सबसे कम 90 रुपये टोल देना होगा।



गंगा एक्सप्रेसवे पर टोल के नियम, रियायत और विशेषता



रिटर्न ट्रिप: 24 घंटे के भीतर एक्सप्रेसवे से वापसी यात्रा पर नियमानुसार छूट मिलेगी।



मासिक पास: स्थानीय निवासियों और नियमित यात्रियों के लिए रियायती दरों पर मासिक पास की सुविधा दी जाएगी।



फास्टैग : सभी टोल प्लाजा पर इलेक्ट्रॉनिक टोल संग्रह की व्यवस्था है, जिससे बिना रुके सफर किया जा सके।



इंटरचेंज और टोल प्लाजा



जिला स्थान एवं कनेक्शन इंटरचेंज का प्रकार



मेरठ - मेरठ-हापुड़ सड़क पर बिजौली - इंटरचेंज मुख्य



हापुड़ - गढ़मुक्तेश्वर, एनएच 9, दिल्ली-मुरादाबाद सड़क - डायमंड इंटरचेंज


बुलंदशहर - खुर्जा, बुलंदशहर लिंक जेवर एयरपोर्ट और इंडस्ट्रियल हब के लिए - डायमंड इंटरचेंज


अमरोहा - हसनपुर, मुरादाबाद- संभल के लिए कनेक्टिविटी - रैंप टोल एवं एंट्री प्वाइंट



बदायूं - बिनावर, एसएच-51 लिंक सड़क के पास - मुख्य टोल और एग्जिट


शाहजहांपुर - दड़ी गुलऊ, एनएच 30 और हवाई पट्टी - इंटरचेंज और एयरस्ट्रिप प्वाइंट



हरदोई - उबरियाखुर्द और ईकसई - मल्टीपल एंट्री एवं एग्जिट प्वाइंट



उन्नाव - रैया माओ, लखनऊ-कानपुर के यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण - प्रमुख इंटरचेंज


रायबरेली - तेरुखा और लालगंज क्षेत्र - सुलतानपुर और लखनऊ सड़क कनेक्ट



प्रयागराज - जुदापुरडांडू, एनएच 19, पुराना एनएच-2 के पास - मुख्य टर्मिनल अंतिम बिंदु



मेरठ खड़खड़ी से बदायूं के बिनावर टोल प्लाजा पर आईआरबी कंपनी ने शनिवार मध्यरात्रि से टोल वसूली शुरू कर दी है। वाहनों की टोल टैक्स दरें पहले ही जारी हो गई थी। राकेश मोघा, अधिशासी अभियंता यूपीडा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें