फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कार्रवाई के डर से रो पड़ीं महिलाएं<bha>;</bha> बोलीं- चुनाव में दिखाएंगे अपनी ताकत

विज्ञापन
विज्ञापन
शास्त्रीनगर आवास विकास की कार्रवाई के खिलाफ महिलाओं का उग्र प्रदर्शन
विज्ञापन

भाजपा के खिलाफ दिखा गुस्सा, कहा- वोट देकर हमसे हुई भूल
अधिकारियों पर कल से बुलडोजर चलाने की धमकी देने का आरोप

माई सिटी रिपोर्टर,
मेरठ।

आवास एवं विकास परिषद की शास्त्रीनगर (स्कीम नंबर सात) योजना में ध्वस्तीकरण की तलवार लटकने के बाद स्थानीय निवासियों, विशेषकर महिलाओं का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। सेक्टर-2 और सेक्टर-3, 4 के गोल मंदिर चौराहे पर तेज धूप के बीच धरने पर बैठी महिलाओं का सब्र शनिवार को टूट गया। आंखों में आंसू लिए महिलाओं ने सत्ताधारी दल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कहा कि भाजपा को वोट देना उनकी सबसे बड़ी भूल थी जिसका जवाब वे आगामी विधानसभा चुनाव में देंगी।

धरनारत महिलाओं का आरोप है कि शनिवार को जब वे वट सावित्री व्रत की पूजा में व्यस्त थीं तब आवास विकास परिषद की टीम ने पुलिस बल के साथ आकर सर्वे किया और उन पर सेटबैक छोड़ने का दबाव बनाया। आरोप लगाया कि अधिकारी सोमवार से सीधी कार्रवाई का डर दिखा रहे हैं। आक्रोशित महिलाओं ने दो टूक चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें पूरी किए बिना बुलडोजर आया तो वे उसके आगे लेट जाएंगी लेकिन अपने आशियाने उजड़ने नहीं देंगी।
विज्ञापन

दुकानें बंद, अब घर टूटने का डर

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद विभाग ने व्यावसायिक गतिविधियों वाली 860 आवासीय संपत्तियां चिह्नित की थीं। विभाग ने बाकी 815 संपत्तियों को 15 दिन का अल्टीमेटम दिया था जिसकी मियाद पूरी हो चुकी है। 150 से अधिक घरों की दुकानें पहले ही बंद हो चुकी हैं। महिलाओं का कहना है कि 4-4 इंच की दीवारों पर बने इन छोटे मकानों में यदि सेट बैक के लिए हथौड़ा चला तो पूरे घर जमींदोज हो जाएंगे।

आश्वासनों से टूटा भरोसा, जनप्रतिनिधियों के खिलाफ आक्रोश

पीड़ित जनता अपनी फरियाद लेकर राज्य मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर, राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी और सपा के सरधना विधायक अतुल प्रधान तक गुहार लगा चुकी है। महिलाओं का कहना है कि हर तरफ से केवल कोरे आश्वासन मिल रहे हैं जमीनी स्तर पर राहत की कोई ठोस पहल नहीं दिख रही। इसी हताशा में महिलाओं ने शनिवार को 108 बार श्रीराम नाम का जाप किया और हनुमान चालीसा का पाठ कर ईश्वर से घर बचाने की प्रार्थना की।
विज्ञापन


व्यापारियों ने कसी कमर, सुप्रीम कोर्ट के लिए लीगल टीम गठित

बाजार में व्यापारियों के एक गुट ने सुप्रीम कोर्ट में पैरवी के लिए लीगल टीम का गठन किया है। इसमें अर्पित मोघा अध्यक्ष, स्पर्श अग्रवाल महामंत्री, श्रेयांश जैन कोषाध्यक्ष, ओम मित्तल उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। एडवोकेट राहुल मलिक ने बताया कि देवेंद्र गुप्ता व नीरज त्यागी को संरक्षक तथा एडवोकेट अंजनेय सिंह, राहुल मलिक व शुभम दुबलिश की लीगल टीम का गठन किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें