फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्कशॉप में कर रहे थे चोरी, सीसीटीवी फुटेज देख पुलिस को दे दी सूचना, पकड़े गए

विज्ञापन
जानी पुलिस द्वारा पकड़े गए तीन चोर। - फोटो : SARDANA
विज्ञापन
जानीखुर्द। पुलिस ने कस्बा स्थित ट्रैक्टर रिपेयरिंग की वर्कशाप से बुधवार रात चोरी करते तीन चोरों को पकड़ा है। पुलिस ने उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर बृहस्पतिवार को चालान कर दिया।
विज्ञापन

जानी खुर्द में राजवाहे के समीप अशफाक की ट्रैक्टर रिपेयरिंग की वर्कशाप है। उसमें ऑनलाइन सीसीटीवी लगा है। चोरों ने बुधवार रात वर्कशाप में घुसकर इन्वर्टर बैटरी आदि चोरी करने का प्रयास किया। अशफाक ने वारदात ऑनलाइन अपने मोबाइल में देखी। इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से चोरी कर रहे तीन चोरों को रंगेहाथ पकड़ लिया। वहीं, थाना प्रभारी योगेंद्रपाल सिंह के अनुसार पकडे़ गए चोरों के नाम समयद्दीन पुत्र आसमोहम्मद, इरशाद उर्फ काला पुत्र रहीसुद्दीन, रिंकू उर्फ सोनू पुत्र सरजीत निवासी आदि जानीखुर्द हैं। उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें