फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं को बताया गुड टच बेड टच,

Sat, 04 May 2019 02:37 AM IST
Gaurav sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
अपराजिता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जागृति विहार में बच्चियों के साथ हुई दरिंदगी की घटना ने पूरे समाज को झकझोर दिया है। हर व्यक्ति की जुबां पर सवाल है कि हम कैसे समाज में रह रहे हैं, जहां अधेड़ व्यक्ति बच्चियों के साथ ऐसी हरकत करता है।

विज्ञापन


बच्चियों को समाज की इन कुरीतियों से अवगत कराने व अपनी सुरक्षा स्वयं करने की जागरूकता देने के लिए कार्यशाला का आयोजन हुआ। इस्माईल नेशनल गर्ल्स इंटर कॉलेज एल ब्लॉक शास्त्रीनगर में अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत कार्यशाला का आयोजन हुआ।

शुभारंभ कॉलेज की डॉ. मृदुला शर्मा ने किया। काउंसलर दीपिका शर्मा ने छात्राओं को गुड टच बेड टच के बारे में बताया। छात्राओं को सोशल मीडिया के सही प्रयोग, एंड्रायड फोन के सही प्रयोग की जानकारी दी। अनुपम निधि, सहित स्टाफ ने सहयोग दिया। कार्यशाला में वंदना सिंह, डॉ. अंबिका देवी व रानी शर्मा ने सहयोग दिया।
विज्ञापन


छात्राएं इन बातों का रखें ध्यान

  • किसी की बातों पर तुरंत भरोसा न करें
  • अगर कोई व्यक्ति गलत बात करे तो विरोध करें
  • मम्मी-पापा, टीचर से बातें छिपाएं नहीं, बल्कि उनसे हर बात साझा करें
  • किसी भी व्यक्ति की जरा सी अच्छाई देखकर प्रेरित न हों
  • कोई व्यक्ति अगर शरीर के प्राइवेट पार्ट को छुए तो तुरंत विरोध करें
  • किसी व्यक्ति का बिहेवियर जरा भी गलत लगे तो मम्मी, पापा, पुलिस या टीचर जिसे बता सकते हैं जरूर बताएं
  • सोशल मीडिया पर अपनी लोकेशन, फोन नंबर, निजी बातें या सूचनाएं साझा न करें
  • जिन लोगों को आप नहीं जानते उनकी फ्रैंड रिक्वेस्ट स्वीकार न करें
  • पड़ोसियों के यहां कुछ भी गलत होने का संदेह है तो फौरन मम्मी-पापा से साझा करें
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें