सरधना। भारत सेवा ट्रस्ट मेरठ द्वारा संचालित महर्षि कश्यप शिक्षा केंद्र में बच्चों के लिए जागरूकता एवं प्रेरक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अखिल भारतीय सह सेवा प्रमुख राजकुमार माटाले ने बच्चों को अच्छे संस्कारों का महत्व समझाया और शिक्षा के प्रति जागरूक किया।
उन्होंने बच्चों को नियमित अध्ययन, अनुशासन और नैतिक मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान बच्चों ने उत्साहपूर्वक कविताएं सुनाईं, जिसे उपस्थित अतिथियों ने सराहा। कार्यक्रम के अंत में अखिल भारतीय पदाधिकारी द्वारा बच्चों को नोटबुक वितरित की गईं। इस अवसर पर विभाग प्रचारक कौशल, विभाग सेवक इंजीनियर अनुज त्यागी, नगर कार्यवाह अजय, राजबाला, अनीता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।