सुभारती विश्वविद्यालय के सरदार पटेल सुभारती लॉ कॉलेज में नई छात्रों का स्वागत किया गया। स्रोत :
- सुभारती लॉ कॉलेज में नए बैच के छात्रों का हुआ स्वागत
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय के सरदार पटेल सुभारती लॉ कॉलेज की ओर से नव प्रवेशित बैच-2025 के विद्यार्थियों का स्वागत किया गया। इसके साथ ही संवाद कार्यक्रम किया गया। इसमें उच्च न्यायालयों की प्रक्रिया के बारे में भी बताया गया।
संकाय अध्यक्ष प्रो. वैभव गोयल भारतीय के निर्देशन में आयोजन प्रो. रीना बिश्नाई एवं डॉ. प्रेमचंद्रा ने कराया। मुख्य अतिथि उच्च न्यायालय के पूर्व जज राजेश चंद्रा ने विद्यार्थियों को बधाई दी। ऑनलाइन माध्यम से उच्चतम एवं उच्च न्यायालयों की प्रक्रिया से परिचित कराया। विद्यार्थियों ने कहा कि वे भी विधि क्षेत्र में पहचान बनाना चाहते हैं। विशिष्ट अतिथि मेजर डॉ. देशराज सिंह ने विद्यार्थियों को देश और धर्म के विषय में बताया।
उन्होंने कहा कि धर्म विद्यार्थी जीवन को अनुशासित करता है। विद्यार्थियों ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए। प्रो. वैभव गोयल ने कहा कि आपको अपनी वेशभूषा, अपने व्यवहार, अपने बात करने तरीके आदि को अपने व्यवसाय के अनुरूप करना चाहिए। इसके अतिरिक्त सबसे महत्वपूर्ण आपको कठिन परिश्रम तथा समय प्रबंधन पर भी ध्यान देना होगा।
सुभारती विश्वविद्यालय के सरदार पटेल सुभारती लॉ कॉलेज में नई छात्रों का स्वागत किया गया। स्रोत :