फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती को कांवड़ दिखाने के बहाने ले गया और दोस्तों के साथ मिलकर किया गैंगरेप, फिर...

Wed, 26 Jul 2017 12:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
महिला के साथ गैंगरेप
विज्ञापन
लिसाड़ी गेट क्षेत्र की युवती से खतौली में गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि कांवड़ दिखाने के बहाने आरोपी उसे खतौली ले गया और एक मकान में बंधक बनाकर दो दोस्तों के साथ दुष्कर्म कर वीडियो बना ली। पीड़िता ने मकान से भागकर कांवड़ शिविर में पहुंचकर इसकी जानकारी दी। शनिवार को लिसाड़ी गेट पुलिस ने केस दर्ज कर महिला का मेडिकल परीक्षण कराया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार पीड़िता ने बताया कि बीती 19 जुलाई को वह घर पर अकेली थी। आरोप है कि इस्लामाबाद निवासी दिलशाद का उसके घर पर आना-जाना था। शाम को दिलशाद उसे हाईवे पर कांवड़ दिखाने के बहाने ले गया। जिसके बाद आरोपी उसे खतौली के एक होटल में लेकर पहुंचा। आरोप है कि होटल में आरोपी ने युवती के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपी उसे घर छोड़ने की बात कहकर चल पड़ा। जिसके बाद दिलशाद युवती तो खतौली में अपने एक दोस्त के घर लेकर पहुंचा और कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ दे दिया। जहां दिलशाद और उसके दो साथियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। 

20 जुलाई की तड़के युवती मकान की ऊपरी मंजिल से शोर मचाते हुए भाग निकली और पास ही एक कांवड़ शिविर में पहुंची। जिसके बाद आरोपी फरार हो गये। शनिवार को परिजन युवती को लेकर लिसाड़ी गेट थाने पहुंचे। एसओ लिसाड़ी गेट धर्मेंद्र कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर दिलशाद पुत्र अजीज निवासी इस्लामाबाद थाना लिसाड़ी गेट और दो अन्य आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल में महिला से दुष्कर्म की कोशिश

रेप पीड़िता
मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार आधी रात को बागपत की एक महिला के साथ गार्ड ने दुष्कर्म करने की कोशिश की। मौके पर पहुंची मेडिकल पुलिस ने आरोपी गार्ड को हिरासत में ले लिया। आरोप लग रहे हैं कि मेडिकल कॉलेज प्रशासन के दबाव में पीड़िता ने कार्रवाई से इंकार कर दिया, जिसके बाद गार्ड को छोड़ दिया गया।

पुलिस के अनुसार बागपत निवासी एक महिला का बच्चा मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। शुक्रवार रात करीब 12 बजे महिला शौचालय जा रही थी। आरोप है कि ड्यूटी पर तैनात एक गार्ड ने महिला के साथ अश्लील हरकतें की और दुष्कर्म करने की कोशिश की। पीड़िता का शोर सुनकर आसपास के अन्य लोग भी पहुंच गए। इस बीच गार्ड धमकी देते हुए भाग निकला। सूचना पर यूपी100 और मेडिकल थाना पुलिस ने पहुंचकर जानकारी ली। 

पीड़िता पर समझौते का दबाव
पुलिस को घटना बताने के बाद पीड़िता ने मेडिकल थाने में तहरीर दी। आरोप है कि उसके बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने समझौता करने के लिए महिला पर दबाव बनाया। जिसके चलते शनिवार को महिला पक्ष के लोग मेडिकल थाने पहुंचे और तहरीर वापस लेने के लिए कहा। एसओ मेडिकल मोहम्मद असलम का कहना है कि महिला ने लिखित में देते हुए कहा कि गार्ड से उसका विवाद हुआ था, ऐसे में वह अब कोई कार्रवाई नहीं चाहती। जिसके बाद गार्ड को छोड़ दिया गया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें