फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आज की नारी प्रत्येक क्षेत्र में लहरा रहीं सामर्थ्य का परचम

सार

हस्तिनापुर के राजकीय महाविद्यालय में मिशन शक्ति के तहत महिलाओं के अधिकार और सुरक्षा पर जागरूकता गोष्ठी आयोजित हुई। कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने नारी सम्मान और समानता पर जोर दिया। छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़कर सहभागिता की।
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद छात्राएं स्रोत संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हस्तिनापुर। कस्बे के राजकीय महाविद्यालय में मिशन शक्ति के अंतर्गत जागरूकता विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। अध्यक्षता प्राचार्य प्रोफेसर विनीता राठी ने की।
विज्ञापन

प्राचार्य ने कहा कि 21वीं सदी महिलाओं की सदी है। आज नारी प्रत्येक क्षेत्र में अपनी शक्ति और सामर्थ्य का परचम लहरा रही है लेकिन फिर भी प्रतिदिन देश के किसी न किसी हिस्से में महिलाओं के प्रति अत्याचार, अनाचार की घटनाएं विचलित कर रही हैं। केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार इस विषय में बहुत ही संवेदनशीलता एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही हैं। डॉ. रेनू जैन ने कहा कि जेंडर के आधार पर महिला और पुरुष में कोई भेद नहीं होना चाहिए। महिलाओं को समाज में वास्तविक धरातल पर सम्मान दिए जाने की आवश्यकता है। डॉ. मोनू सिंह ने कहा कि नारी को अपने अधिकारों का ज्ञान होना नितांत आवश्यक है।
संस्कृत विषय के प्राध्यापक डॉ. मनोज आर्य ने भी अपने विचारों से सभी को अवगत कराया। संचालन डॉ. रेनू जैन ने किया। इस मौके पर डॉ. संजीव कुमार, डॉ. समता तोमर, डॉ. विजय वीर सिंह, पुष्पेंद्र कुमार व बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें