फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज 18 घंटे काम करेगा डाक विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
आज 18 घंटे काम करेगा डाक विभाग
विज्ञापन

मेरठ। लॉकडाउन के दौरान बैंकों में भीड़ को देखते हुए डाकघर ने घर बैठे पैसा निकालने और भेजने की सुविधा दी है। इसके लिए डाकघर सोमवार (आज) सुबह 6 बजे से एईपीएस (आधार इनेबिलड पेमेंट सिस्टम) शुरू कर रहा है। सिटी उप डाक अधिकारी रतन सिंह के अनुसार, सिटी डाकघर की सेवाएं सुबह 6 बजे से आधी रात तक जारी रहेंगी।
मेरठ मंडल के 317 शाखा डाकपालों, 79 उप डाकपाल, सहायक डाकपालों और डाकियों के माध्यम से घर घर जाकर बैक खाता धारकों को उनके बैंक खाते से धनराशि भुगतान का अवसर दिया जायेगा। चीफ पोस्टमास्टर जनरल लखनऊ ने मंडल को एक दिन में 20,000 एईपीएस लेनदेन का लक्ष्य आवंटित किया है। प्रवर अधीक्षक डाकघर मेरठ वीर सिंह ने बताया कि यदि किसी मजदूर, किसान, व्यापारी का बैंक में खाता है और वह खाते से वृद्धावस्था पेंशन, किसान सहायता राशि या कोई भी सरकारी सहायता राशि का भुगतान लेना चाहता है तो वह व्यक्ति इस सुविधा का लाभ ले सकता है। संबंधित व्यक्ति नजदीकी डाकघर फोन करके पोस्टमैन को बुला सकता है। इसके बाद आधार इनेबिलड पेटेंट सिस्टम, मोबाइल, ओटीपी और आधार नंबर की सहायता से घर बैठे अपने बैंक से न्यूनतम 100 और अधिकतम 10,000 रुपये निकाल सकता है। इसके लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन

डाकघर में खाते की बाध्यता नहीं
प्रवर अधीक्षक डाकघर ने बताया कि इसके लिए खाताधारक का डाकघर में खाता होना जरूरी नहीं है। उसे बस अपने बैंक का नाम पता होना चाहिए और खाता आधार से लिंक होना चाहिए। संबंधित व्यक्ति को 100 रुपये से इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में खाता खुलवाना होगा।
विज्ञापन

घर बैठे जमा की सुविधा
इस सुविधा के तहत कोई भी व्यक्ति घर बैठे सुकन्या, आरडी, पीपीएफ, खाते में धनराशि जमा कर सकता है। टीवी, मोबाइल, रिचार्ज के साथ टेलीफोन, गैस, पानी, बिजली के बिल, बीमा प्रीमियम का भुगतान कर सकते हैं। किसी दोस्त, परिवार के सदस्य के बैंक खाते में पैसा भेज सकते हैं। काम के साथ कर्मचारियों को सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के भी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें