फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन नालों की मजदूरों से सफाई कराएगा नगर निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मशीनों से सफाई नहीं होने की वजह से नगर निगम प्रशासन नालों को मजदूर लगाकर साफ कराएगा। इसकी नगर आयुक्त ने निर्माण विभाग को जिम्मेदारी दी है। नाला सफाई के टेंडर शीघ्र ही निकाले जाएंगे।
विज्ञापन

सुभाष नगर से पुरानी मोहनपुरी होते हुए फूलबाग कॉलोनी आने वाला नाला, भैसाली बस अड्डे के पीछे थापर नगर से होकर बच्चा पार्क नाले में गिरने वाला नाला तथा मकबरा डिग्गी के पीछे से बहने वाला नाला अतिक्रमण के चलते मशीनों से साफ नहीं होता है। जिससे प्रतिवर्ष इन नालों की सफाई नहीं हो पाती है। बरसात के दिनों में इन तीनों नालों की वजह से शहर टापू बन जाता है। इस बार नगर निगम प्रशासन ने इन तीनों नालों की सफाई ठेके पर कराने का निर्णय किया है। जिससे ठेकेदार इन नालों के गंदे पानी के बहाव को रोककर सफाई करा सके। इस संबंध में नगर निगम प्रशासन का कहना है कि इंदिरा चौक से सुभाष नगर होते हुए पुरानी मोहनपुरी सूरजकुंड से गुजरने वाले नाले की मैनुअल सफाई नहीं होने से बरसात के दिनों में आसपास के इलाकों में जलभराव हो जाता है। इससे जनता को बचाने के लिए इस बार नाले की मजदूरों से सफाई कराने का निर्णय किया है। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही निर्माण विभाग नाला सफाई का टेंडर निकालेगा। नगर आयुक्त डॉ. अरविंद कुमार चौरसिया का कहना है कि मई के अंतिम सप्ताह में इन नालों की सफाई शुरू करा दी जाएगी। अन्य नालों की सफाई चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें