मेरठ। सीसीएसयू कैंपस और कॉलेजों में पीजी कोर्सों एमए, एमएससी-एमकॉम और एलएलबी व डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में ऑफरलेटर जमा करने का आज अंतिम दिन है। कॉलेज पांच नवंबर को आरक्षण के मुताबिक रिक्त सीटों के सापेक्ष ओपन वरीयता सूची जारी करेंगे।
इस मेरिट के एडमिशन पांच नवंबर से नौ नवंबर तक तीन कार्य दिवस में प्रवेश करेंगे। बीपीईएस में फिजिकल टेस्ट में उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं भी अपनी लॉगइन आईडी से ऑफरलेटर डाउनलोड करके आज कॉलेजों में जमा करके एडमिशन ले लें। वहीं, एमपीईएस में 10 और 11 नवंबर को एडमिशन होंगे। इसके लिए विवि प्रशासन ने वेबसाइट पर पूरी गाइड लाइन जारी कर दी है।
परीक्षाएं समय से संपन्न कराने को कुलपति ने की प्राचार्यों के साथ बैठक
सीसीएसयू से संबद्ध कॉलेजों में परीक्षाओं को समय से संपन्न कराने के लिए कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने बृहस्पतिवार को कई कॉलेजों के प्राचार्यों के साथ बैठक की। किस तरह से परीक्षाएं जल्द कराकर सत्र को पटरी पर लाया जाए, इसको लेकर प्राचार्यों से सुझाव भी मांगे। कोरोना महामारी के बाद कॉलेज बंद होने के कारण सभी जगहों पर सत्र देरी से चल रहा है। परीक्षाओं में देरी के कारण एडमिशन प्रक्रिया भी देरी से शुरू हुई। विवि प्रशासन सत्र को पटरी पर लाने की कवायद में जुटा हुआ है।