मेरठ। चौधरी चरण सिंह विवि परिसर व उससे संबंधित कॉलेजों में यूजी-पीजी ट्रेडिशनल-प्रोफेशनल विषयों के विषम सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म भरने की मंगलवार को अंतिम तिथि है। एनईपी विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं 16 दिसंबर से शुरू हो रही है।
तकनीकी कारणों से अंतिम तिथि तक एनईपी विषम सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म भरने से वंचित रहे छात्र विवि में संपर्क कर सकते हैं। विवि को छात्र का दावा सही लगता है तो ऐसे छात्रों के फॉर्म भरवा दिए जाएंगे। विवि के अनुसार छात्रों की जो भी समस्याएं हैं उनका निस्तारण कर दिया गया है। छात्रों को अधिकतम कल तक अपना प्रत्यावदेन देना होगा।
एमपीएड की पांचवीं सूची जारी
सीसीएसयू व उससे संबंधित कॉलेजों में एमपीएड विषय की पांचवीं सूची जारी कर दी गई है। छात्र 11 दिसंबर तक वरीयता सूची के अनुसार संबंधित कॉलेज या विभाग में प्रवेश करा सकते हैं।
एमबीबीएस सेकेंड प्रोफेशनल के पेपर 20 से
सीसीएसयू से संबंधित मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस द्वितीय प्रोफेशनल रेगुलर एवं सप्लीमेंट्री परीक्षा 20 दिसंबर से होंगी। पेपर दस से एक बजे तक होंगे। यह परीक्षाएं 27 दिसंबर तक चलेंगी और केंद्र मेडिकल कॉलेज रहेगा।