फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: यूजी-पीजी में प्रवेश के लिए पंजीकरण की आज अंतिम तिथि

विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीएसयू : 1.39 लाख से अधिक पंजीकरण, 1.12 लाख से अधिक ने शुल्क जमा कराया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) व उससे संबंधित कॉलेजों में स्नातक (यूजी) और स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराने की आज अंतिम तिथि है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने फिलहाल पंजीकरण की अवधि बढ़ाने का कोई निर्णय नहीं लिया है।
विश्वविद्यालय के अनुसार बहि शाम तक यूजी और पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 1,39,257 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया। 1,12,345 अभ्यर्थियों ने शुल्क जमा कर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर ली है। प्रवेश के लिए आवेदन विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से किए जा रहे हैं। यूजी पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 5 मई से शुरू हुए थे। पहले अंतिम तिथि 30 जून निर्धारित थी, जिसे छात्रहित में बढ़ाकर 10 जुलाई कर दिया था।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय परिसर एवं संबद्ध संस्थानों में संचालित एलएलएम, एमएड, बीपीएड और एमपीएड पाठ्यक्रमों में सत्र 2026-27 के प्रवेश के लिए भी 10 जुलाई तक आवेदन लिए जा रहे हैं। इन सभी पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रवेश परीक्षा के आधार पर होगा। प्रवेश समन्वयक प्रो. भूपेंद्र सिंह ने बताया कि फिलहाल आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने का कोई निर्णय नहीं लिया गया है। शुक्रवार को आवेदन की स्थिति की समीक्षा के बाद ही आगे कोई फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन

तकनीकी दिक्कत का हवाला देकर मांगा अतिरिक्त समय
छात्र नेताओं विनीत चपराना, अंकित अधाना, शान मोहम्मद और अक्षय बैंसला सहित अन्य छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई तक बढ़ाने की मांग की है। उनका कहना है कि बृहस्पतिवार को वेबसाइट पर तकनीकी समस्या के कारण अनेक छात्र आवेदन नहीं कर सके। कुछ परीक्षाओं के परिणाम देर से घोषित होने के कारण भी कई अभ्यर्थी समय पर पंजीकरण नहीं करा पाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें