फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: खेल विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए पंजीकरण का आज अंतिम मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
आज शाम होंगे सभी कोर्स में पंजीकरण, इसके बाद शारीरिक दक्षता और लिखित परीक्षा होगी
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय में वर्ष 2026-27 सत्र में विभिन्न कोर्स में प्रवेश के लिए पंजीकरण का आज आखिरी मौका है। आवेदक आज शाम तक विवि की बेबसाइट पर जाकर या विवि के प्रशासनिक कार्यालय पहुंचकर आवेदन करा सकते हैं।
खेल विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न स्नातक, परास्नातक एवं डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पंजीकरण प्रक्रिया चल रही है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जारी जानकारी के अनुसार बीपीईएस (बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स), बीएससी योगा, एमएससी योगा, पीजी डिप्लोमा इन स्पोर्ट्स जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन व पीजी डिप्लोमा इन स्पोर्ट्स कोचिंग में प्रवेश के लिए पंजीकरण का आज अंतिम मौका है। इनमें इच्छुक आवेदक आज शाम तक पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवि की वेबसाइट पर कर सकते हैं पंजीकरण
खेल विवि की ओर से बीपीईएस (बेचुलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स) में 50 सीटों पर पंजीकरण होगा। बीएससी योग में 40 एमएससी योगमें 20 सीटों पर और डिप्लोमा इन स्पोर्ट्स जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में 15 सीटों पर प्रवेश लिया जाएगा। इसके साथ ही विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ कोचिंग के अंतर्गत एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, हॉकी, कबड्डी, कुश्ती और योग में प्रशिक्षण कराया जाएगा। इन सभी प्रशिक्षण कोर्स में भी 15-15 सीटों पर आवेदक आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थि https://sportsuniup.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें