फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कांवडियों को प्राकृतिक चिकित्सा और एक्यूप्रेशर उपचार से मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सेवा भारती ने इंटरनेशनल नेचुरोपैथी ऑर्गेनाइजेशन (आईएनओ) और सूर्या फाउंडेशन के साथ मिलकर कांवड़ यात्रा में हाईवे पर कांवड़ सेवा चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। इस दो दिवसीय शिविर में कांवड़ियों को प्राकृतिक चिकित्सा और एक्यूप्रेशर सेवाएं प्रदान की गईं। यह शिविर शनिवार और रविवार को सुबह दस बजे से शाम सात बजे तक चला।

बड़ी संख्या में कांवड़ियों ने शिविर का लाभ उठाया। आईएनओ की महासचिव प्रीति बंसल ने बताया कि लंबी यात्रा के कारण कांवड़िए थकान, घुटनों और पैरों में दर्द तथा सूजन जैसी समस्याओं से परेशान थे। उन्हें प्राकृतिक चिकित्सा और एक्यूप्रेशर की विभिन्न विधियों से उपचार और राहत मिली। गर्म-ठंडा सेक, बर्फ की सिकाई और एक्यूप्रेशर जैसी विधियों से विशेष राहत मिली। कांवड़ियों ने त्वरित राहत की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सा सेवाएं
शिविर में प्राकृतिक चिकित्सक प्रीति बंसल, शकुन वर्मा, अलका शर्मा, डॉ. योगेश कुमार चौहान, डॉ. मनोज गौतम, योगी पंकज शर्मा, नितिन पाल और डॉ. प्रीतम ने सेवाएं दीं। आईएनओ मेरठ टीम के अध्यक्ष डॉ. संजीव गोयल ने शिविर के सफल आयोजन में मार्गदर्शन और सहयोग दिया। शिविर में पहुंचे अधिकांश कांवड़िए लंबी यात्रा से थके हुए थे। प्राकृतिक चिकित्सा और एक्यूप्रेशर ने उन्हें तुरंत आराम पहुंचाया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें