फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सीनियर वर्ग में ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ने मेरठ स्पोर्ट्स इलेवन को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
- गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में खेला गया मैच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। ऋषभ क्रिकेट एकेडमी और मेरठ स्पोर्ट्स इलेवन के बीच सोमवार को खेले गए मैच में ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने शानदार जीत प्राप्त की। मेरठ स्पोर्ट्स इलेवन की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 विकेट के नुकसान पर 19.3 ओवर में 217 रन बनाए। इसमें आदित्य यादव ने 60, दीपांशु ने 40, अजय ने 39, साहिल ने 35 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में विवेक ने दो, अर्जुन ने दो, रोनित ने दो, सुभान ने दो और अरहान ने दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 18.5 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 218 रन बनाकर 2 विकेट से मैच जीता। टीम की ओर से दिव्य राज ने 62, शौर्य ने 42, प्रिंस ने 40 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में शौर्य ने दो, कुश ने दो, लक्ष्य ने दो और देव ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर क्रिकेट कोच अतहर अली ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि 15वे विवेक पांडेय मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट और अरुण शुक्ला डबल विकेट क्रिकेट टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाले क्रिकेटरों को क्रिकेट उपकरण और जूते देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें