मोदीपुरम - गैस एजेंसी परिसर में पौधारोपण करते।
मोदीपुरम। प्रदेश सरकार के पौधारोपण अभियान के तहत रविवार को मोदीपुरम स्थित दर्शन गैस एजेंसी परिसर में पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम में जिला पूर्ति अधिकारी विनय कुमार सिंह, एआरओ सुनील कुमार, गैस एजेंसी एसोसिएशन के अध्यक्ष नमो जैन, दर्शन गैस एजेंसी के प्रोपराइटर पवन कुमार जैन, राजेंद्र कुमार, एजेंसी प्रबंधक विशाल कुमार आदि लोगों ने पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। जिला पूर्ति अधिकारी ने कहा कि वर्तमान समय में पौधारोपण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए आवश्यक जिम्मेदारी है। संवाद