फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आज बिरज में होली रे रसिया भजन पर झूमे

विज्ञापन
विज्ञापन
- भोलेश्वर मंदिर में चल रही कथा में कृष्ण की लीलाओं के प्रसंग ने मंत्रमुग्ध किया
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। नई सड़क शास्त्रीनगर स्थित भोलेश्वर मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के पांचवें दिन श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। कथा व्यास डॉ. रामप्रकाश शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का रसपूर्ण वर्णन करते हुए बताया कि भगवान शिव स्वयं कन्हैया के दर्शन करने गोकुल पहुंचे। इस दौरान वृंदावन की होली के प्रसंग पर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। आज बिरज में होली रे रसिया जैसे भजनों पर श्रद्धालु जमकर झूमे।
डॉ. रामप्रकाश शास्त्री ने बताया कि शिवजी भिक्षुक के वेश में यशोदा मैया के द्वार पर पहुंचे। यशोदा मैया ने उन्हें अनेक प्रकार की सामग्री भेंट करनी चाही लेकिन भोलेनाथ ने कहा कि उन्हें किसी भौतिक वस्तु की इच्छा नहीं है। वे केवल कन्हैया के दर्शन करने आए हैं। जब यशोदा मैया ने बालकृष्ण का दर्शन कराया तो भगवान शिव प्रेमानंद में डूब गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पूतना वध प्रसंग का वर्णन किया गया। कथा व्यास ने कहा कि पूतना अज्ञान और अविद्या का प्रतीक है। भगवान श्रीकृष्ण ने पूतना को देखते ही नेत्र बंद कर लेने से यह शिक्षा मिलती है कि दुर्जनों से कभी नेत्र नहीं मिलाने चाहिए। इस दौरान वृंदावन की होली का मनोहारी वर्णन किया गया। होली के भजनों पर श्रद्धालु भक्ति में सराबोर होकर नृत्य करने लगे। कार्यक्रम के अंत में आरती के साथ भोग लगाया गया। इस अवसर पर अनुज गोयल, अशोक गोयल, राजेंद्र गोयल, राधा, मनीषा, अनुभा, पिंकी, प्रीति, उमेश रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें