बढ़े प्रतिकर और मुआवजे की मांग को लेकर धरनारत किसान नेताओं ने किया एलान
विज्ञापन
फोटो
मेरठ। 60 दिनों से वेदव्यासपुरी स्थित मेरठ मंडपम स्थल पर बढ़े प्रतिकर और मुआवजे की मांग को लेकर धरने पर बैठे वेदव्यासपुरी के किसानों आज सोमवार को मेडा कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों का घेराव करेंगे। किसान नेता मंगत सिंह ने यह दावा करते हए बताया कि वर्ष 2015 में हुए समझौते के अनुसार किसान अपनी जायज मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं लेकिन मेडा अफसर मुआवजा देने के बजाय किसानों को बरगलाने का काम कर रहे हैं।
किसान नेता राजन चौधरी ने बताया कि उर्जा राज्य मंत्री डा सोमेंद्र तोमर और मेडा सचिव ने धरना स्थल पर आकर किसानों से वार्ता कर आश्वासन दिया था कि शासन से मिलकर जल्द ही मुआवजा देने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया जाएगाए लेकिन कोई प्रक्रिया शुरू नही हुई। आरोप लगाया कि किसानों को छला जा रहा है। कई दौर की वार्ता के बाद भी किसानों की मांग को पूरा नही किया जा रहा। मंगत सिंह ने बताया कि वर्ष 2015 समझौते के बाद से वेदव्यासपुरी योजना के किसान मेडा अधिकारियों की बात मानते आए है लेकिन मेडा के द्वारा हर बार आश्वासन ही दिया जाता है अब किसान परेशान हो चुका है सोमवार को भारी संख्या में किसान मेडा कार्यायल पहुंचकर घेराव करेंगे। इस दौरान बिन्नी गुर्जर, एडवोकेट नरेश प्रधान,अमित बसूटा, पिंटू गुर्जर,सुमित प्रीत,संतरपपाल,झग्गड सिंह,कमल सिंह,दिनेश कुमार, सतवीर चौधरी, रामकिशन सिंह,चौधरी गुडडू, सुनील चौधरी, राजन चौधरी सहित दर्जनों किसान मौजूद रहे।