फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आज मेडा अफसरों का घेराव करेंगे किसान

Sun, 02 Nov 2025 07:01 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
संदीप,,,, मेडा अ​धिकारियों का आज घेराव करेंगे किसान मेरठ मंडपम स्थल पर धरने पर मौजूद वेदव्यासपु
विज्ञापन
जमीनों के बढे प्रतिकर और मुआवजे की मांग को लेकर धरने पर बैठे किसानों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

-कहा राज्यमंत्री ने भी दिया था भरोसा कुछ नहीं हुआ
-अफसरों पर लगाया गुमराह करने का आरोप
-फोटो
मेरठ। जमीनों के बढे प्रतिकर और मुआवजे की मांग को लेकर 67 दिनों से वेदव्यासपुरी स्थित मेरठ मंडपम स्थल पर किसान धरने पर बैठे हैं। किसानों ने कहा कि उन्हें सिर्फ आश्वासन मिल रहे हैं। इसी को लेकर किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होेंने कहा कि वह आज मेडा कार्यालय पहुंचकर अफसरों का घेराव करेंगे।
विज्ञापन

किसान नेता राजन चौधरी बताया कि वर्ष 2015 में हुए समझौते के अनुसार किसान अपनी जायज मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं लेकिन मेडा अफसर मुआवजा देने के बजाय किसानों को गुमराह कर रहे हैं। किसान नेता मंगत सिंह ने बताया कि ऊर्जा राज्य मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर और मेडा सचिव ने धरना स्थल पर आकर किसानों से वार्ता कर आश्वासन दिया था कि शासन से मिलकर जल्द ही मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी लेकिन कोई प्रक्रिया शुरू नहीं हुई। कई दौर की वार्ता के बाद भी किसानों की मांग पूरी नहीं की जा रही। मंगत सिंह ने बताया कि वर्ष 2015 समझौते के बाद से वेदव्यासपुरी योजना के किसान मेडा अधिकारियों की बात मानते आए हैं। इसलिए आज मेडा दफ्तर में अधिकारियों का घेराव कर विरोध जताया जाएगा। इस दौरान बिन्नी गुर्जर, एडवोकेट नरेश प्रधान, अमित बसूटा, पिंटू गुर्जर, सुमित प्रीत, संतरपपाल, झग्गड सिंह, कमल सिंह, दिनेश कुमार, सतवीर चौधरी, रामकिशन सिंह, चौधरी गुड्डू, सुनील चौधरी, राजन चौधरी सहित दर्जनों किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें