फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज रबर फैक्टरी के खिलाफ धरना देंगे भाकियू कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
राेहटा। गांव रोहटा के बाहरी छोर पर स्थित रबर फैक्टरी के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ता बुधवार से अनिश्चितकालीन धरना देंगे। इसके लिए पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने एकजुट होने की बात कही।
विज्ञापन

गांव रोहटा निवासी भाकियू के युवा प्रदेश अध्यक्ष अभय चिंदौडी ने बताया कि रोहटा गांव के बाहरी छोर पर बीजी इंटरप्राइजेज नामक कंपनी पुराने टायर जलाकर उनसे तेल निकालने का काम करती है। फैक्टरी से निकलने वाला जहरीला धुंआ वातावरण को जहरीला बना रहा है। बीती 25 मार्च को यूनियन के पदाधिकारियों ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड व प्रशासनिक स्तर पर शिकायत करते हुए फैक्टरी को बंद कराने की मांग की थी। साथ ही 15 अप्रैल तक फैक्टरी के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी थी, लेकिन निर्धारित अवधि बीतने के बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर बुधवार से प्रदेश अध्यक्ष के साथ फैैक्टरी के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना देंगे। इसके लिए अधिक से अधिक संख्या में क्षेत्र के लोगों से सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें