फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: रैपिड रेल के काम में लगे इंजीनियर को मिली आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की धमकी

Wed, 12 Oct 2022 02:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में रैपिड रेल निर्माण कार्य में लगे एक इंजीनियर को अवैध वसूली के लिए आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की धमकियां मिल रही है।
विज्ञापन
rapid rail - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में अवैध वसूली के लिए रैपिड रेल के प्रोजेक्ट में काम कर रहे एक इंजीनियर को फोन पर अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी दी जा रही है। मंगलवार को इंजीनियर साइबर सेल पहुंचे तो उन्हें लालकुर्ती थाने भेज दिया गया। पुलिस ने कुछ नंबर सर्विलांस पर लगाकर जांच शुरू की है।
विज्ञापन


इंजीनियर के मुताबिक अलग-अलग नंबर से उनके पास कॉल आ रही हैं। इनमें कॉलर की ओर से उनके अश्लील फोटो और चैटिंग सोशल मीडिया पर वायरल करने की बात कही जा रही है।

इंजीनियर का कहना है कि उन्होंने न तो किसी से अश्लील चैटिंग की है और न ही उन्हें अश्लील फोटो से जुड़ी कोई जानकारी है। कॉलर की ओर से एकाउंट में रुपये डालने की बात कही जाती है।
विज्ञापन


इंजीनियर का कहना है कि एक सप्ताह से अनजान नंबरों से कॉल आ रही है। इसकी जांच कराकर पता लगाया जाए कि उनके अश्लील फोटो कैसे और किसने तैयार किए और उन्हें ब्लैकमेल करने वाला कौन है। थाना प्रभारी अतर सिंह ने बताया कि सर्विलांस टीम की मदद से जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें