फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई को आईसीयू में देख भाई की हालत बिगड़ी, मौत

विज्ञापन
कंकरखेड़ा में मौके पर पड़ा युवक का शव और विलाप करते परिजन। - फोटो : MEERUT
विज्ञापन
मेरठ(कंकरखेड़ा)।
विज्ञापन

बीमार भाई की अस्पताल में हालत गंभीर देखकर बड़े भाई को ऐसा सदमा लगा कि उसकी मौत हो गई। युवक की मौत होने से परिवार कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर शव को पीएम के लिए भेजने का प्रयास किया, लेकिन परिजनों ने इंकार कर दिया।
सतवीर सिंह (40) पुत्र विजय पाल सिंह निवासी गांव लोहिया थाना दौराला खेती करता था। सतवीर का भाई पवन कई दिनों से बीमार है। वह कैलाशी हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती है। अस्पताल के प्रबंधक डॉ. सुभाष के अनुसार जहरीला पदार्थ खाने के कारण पवन की हालत खराब हुई है। मंगलवार को सतवीर अपने भाई पवन को देखन पत्नी ममता के साथ हॉस्पिटल पहुंचा। भाई की हालत देखकर वह हॉस्पिटल से बाहर निकल आया। अस्पताल से कुछ दूर एक पेड़ के नीचे बैठ गया। अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी और मौके पर ही मौत हो गई। इंस्पेक्टर एपी मिश्रा का कहना है कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। इसके चलते शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। परिजनों ने गांव में ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम
डॉक्टरों ने बताया कि पवन की हालत गंभीर है। उसकी हालत को देखते हुए उसे दिल्ली रेफर कर दिया है। एक तरफ पवन जिंदगी और मौत से लड़ रहा है। दूसरी ओर सतवीर की मौत हो जाने से परिजनों में कोहराम मचा है। सभी का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में हुई मौत
सतवीर की मौत के पीछे पुलिस हार्ट अटैक की आशंका जता रही है। हालांकि पोस्टमार्टम नहीं होने के कारण किसी परिणाम तक नहीं पहुंचा जा सकता है। लोगों के अनुसार, उसकी मौत संदिग्ध लग रही है। हॉस्पिटल से काफी दूर उसका शव पड़ा मिला था। उसके मुंह से झाग भी निकल रहा था। हालांकि परिजन इस बारे में कुछ बताने को तैयार नहीं थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें