मेरठ। बुलंदशहर निवासी युवती को जॉब लगवाने का झांसा देकर एक वर्ग का युवक दिल्ली ले गया और नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए युवती को बरामद कर लिया है। आरोपी को जेल भेज दिया।
गुलावठी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 19 वर्षीय युवती नौचंदी थाना क्षेत्र स्थित कालोनी में अपनी रिश्तेदारी में आई थी। गुलावठी थाना क्षेत्र के ही एक गांव का रहने वाला दूसरे वर्ग का युवक युवती को अपने साथ ले गया। परिजनों का आरोप है कि युवक ने गढ़ रोड से बेटी का अपहरण कर लिया। पांच अगस्त को अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी नदीम को गिरफ्तार करते हुए युवती को सोहराबगेट अड्डे से बरामद कर लिया। इंस्पेक्टर नौचंदी तपेश्वर सागर का कहना है कि युवती ने अपने बयान में कहा है कि युवक उसे जॉब लगवाने का झांसा देकर दिल्ली ले गया था। वहां उसने नशीला पदार्थ देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती को आशा ज्योति केंद्र भेज दिया गया है। कोर्ट में बयान दर्ज कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। नदीम को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। नदीम की हेयर ड्रेसिंग की दुकान है। वहीं थाने की हवालात में नदीम ने कहा कि वह युवती से प्रेम करता है, उसी से शादी करेगा। इस पर नौचंदी थाने की हवालात में युवती के परिजनों ने उसकी पिटाई करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत कराया।