फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident: मेरठ के सरधना में ट्रकों की भीषण भिड़ंत, दो चालकों की दर्दनाक मौत, ग्राइंडर से काटकर निकाले शव

Wed, 06 Jul 2022 11:22 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

सरधना में चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग पर गांव भलसोना के सामने भीषण सड़क हादसे में दो ट्रक चालकों की दर्दनाक मौत हुई है। हादसा इतना जबरदस्त था कि क्रेन और ग्राइंडर की सहायता से शवों को बाहर निकलवाया गया।
विज्ञापन
ट्रक एक्सीडेंट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में दो ट्रक चालकों की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल की। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक में फंसे शवों को निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग पर गांव भलसोना के सामने भीषण सड़क हादसे में दोनों वाहनों के चालकों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी में फंसे चालकों को निकालने के लिए भी क्रेन से एक घंटे लगा। इसके बाद भी चालकों को ग्राइंडर से काटकर शव निकाले गए।

यह भी पढ़ें: Meerut: कंकरखेड़ा में पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, तीन को लगी गोली
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि थाना किठौर के गांव जड़ौदा निवासी वसीम (25) पुत्र खिलाफत ट्रक में रायपुर से रोड़ी लेकर गाजियाबाद जा रहा था। सामने से आ रहे अनीस निवासी तिल बेगमपुर कैंटर में लोहे के पाइप लेकर सिकंद्राबाद से मुजफ्फरनगर जा रहा था। गंग नहर कांवड़ मार्ग पर भलसोना गांव के पास दोनों की आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई।
विज्ञापन


टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों गाड़ी आपस में घुस गई। दोनों वाहन चालकों की दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को क्रेन की मदद से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें