फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन मनाने के लिए हाईवे पर गाड़ी खड़ी कर महिलाओं से की अभद्रता

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने कार सवार चार युवकों को पकड़ा, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

दौराला। सिवाया टोल प्लाजा के पास बुधवार देर रात पुलिस ने राहगीरों की सूचना पर कार सवार चार युवकों गांव पनवाड़ी निवासी विशाल, आशीष, अनुज व थाना सरधना के मिलक गांव निवासी अंकुश को पकड़ लिया। विशाल का जन्मदिन मनाने के लिए कार सवारों ने हाईवे पर बीच में गाड़ी रोक रखी थी और अश्लील गाने बजाकर बस व कारों में जा रही महिलाओं से अभद्रता कर रहे थे।
विज्ञापन

सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि बुधवार देर रात उप निरीक्षक बरन कुमार पुलिस टीम के साथ हाईवे स्थित दौराला गेट पर गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्हें आने-जाने वाले वाहन चालकों ने सूचना दी कि टोल प्लाजा पर लाल रंग की कार हाईवे पर बीच में खड़ी है और कार में तेज आवाज में अश्लील गाने बज रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर चारों को कार में पकड़ लिया। पकड़े जाने पर युवकों ने बताया कि वह विशाल का जन्मदिन मना रहे थे और उत्तेजित होकर कार में अश्लील गाने बजा दिए। उन्होंने पुलिस से माफी मांगी, लेकिन मार्ग को अवरुद्ध करने, महिलाओं से अभद्रता व टिप्पणी करने पर पुलिस चारों को थाने ले आई। पुलिस ने कार सीज कर दी। तलाशी के दौरान चारों युवकों से मोबाइल बरामद हुए, जिन्हें कब्जे में ले लिया गया। पुलिस ने चारों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें