राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से संबोधित करते सुनिल पोसवाल स्रोत स्वयं
हस्तिनापुर। कस्बे के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में सोमवार को प्रदेश सरकार के निर्देश पर छात्र-छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से साप्ताहिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि भाजपा के जिला मंत्री सुनील पोसवाल और अध्यक्षता कर रहे कार्यनुदेशक कपिल कुमार ने संयुक्त रूप से भगवान गणेश के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम शुरू किया। छात्रों को विभिन्न गतिविधियों से अवगत कराया गया। साथ ही रोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए जागरूक किया गया। सुनील पोसवाल ने कहा कि ऐतिहासिक नगरी में कौशल के क्षेत्र में प्रशिक्षण प्राप्त करना आप सबका सौभाग्य है। ऐतिहासिक नगरी अनेकों ऋषि मुनियों की तपोस्थली है। हमें जीवन में सफल होने के लिए प्रकृति, संस्कृति, परमात्मा परिवार व गुरुजनों से जुड़े रहना आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल किताबी ज्ञान प्राप्त करना ही नहीं, बल्कि विचार, व्यवहार व संस्कार के आधार पर जीवन जीने की कला है। कार्यक्रम के बाद संस्थान परिसर में पौधरोपण किया गया। दीपिका शर्मा व संचालन कुमारी निर्मला ने किया। इस अवसर पर वनरक्षक संदीप शर्मा, पुनीत कुमार तिवारी, राकेश कुमार वर्मा, कार्यदेशक, आशुतोष चौधरी, प्रशिक्षक, विजय सिंह, नितांशी अग्रवाल, अमरजीत सिंह, दीपक, संदीप, विपुल बंटी सैनी आदि उपस्थित रहे।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से संबोधित करते सुनिल पोसवाल स्रोत स्वयं