फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कातिल मामा का कबूलनामा: कई बार मना किया लेकिन नहीं मानी, परिवार की बदनामी हो रही थी, मार दिया

Tue, 06 Feb 2024 02:28 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के भावनपुर में टीशा हत्याकांड के आरोपी मामा को पुलिस ने जेल भेज दिया। मृतका की मां ने आरोपी भाई के खिलाफ बेटी की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने वारदात का पूरा सच उगल दिया।
विज्ञापन
आरोपी मामा व टीशा का फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना भावनपुर क्षेत्र के गांव छिलोरा में मऊखास निवासी टीशा की हत्या के मामले में सोनू पुत्र राजकुमार के खिलाफ मृतका की मां सरिता ने नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी मामा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस गिरफ्त में भी आरोपी मामा के चेहरे पर भांजी की हत्या का कोई पछतावा नहीं था। 

विज्ञापन


भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव के छीलोरा औरंगाबाद मार्ग पर एक युवती का अधजला शव मिलने से हड़कंप मच गया। सुबह के समय खेतों पर जा रहे किसानों ने सूचना पुलिस को दी। शव की पहचान मुंडाली की रहने वाली टीशा (21) पुत्री प्रमोद कुमार के रूप में हुई थी।

युवती की हत्या - फोटो : Amar Ujala
पुलिस जांच पड़ताल में खुलासा हुआ कि टीशा की हत्या उसके ही मामा ने की थी और घर से 500 मीटर तक शव को कंधे पर लेकर गया। इसके बाद शव बिटौड़े में रखकर जला दिया। पूछताछ में आरोपी मामा ने बताया कि हत्या से पहले उसने खूब शराब पी और फिर गला दबाकर टीशा को मौत के घाट उतार दिया। 

पुलिस के अनुसार सात दिन पहले टीशा एक युवक के साथ कहीं चली गई थी, शाम को देर से घर आई थी। इसे लेकर उसकी मां नाराज हो गई थी। उसने ये बात अपने भाई सोनू को भी बताई। रविवार को मामा सोनू और मामी पूनम मुंडाली मऊखास गए। जहां से टीशा उनके साथ ही आ गई। 

मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : Amar Ujala
रविवार को हत्या की खबर सुनते ही टीशा के माता-पिता के पांव तले जमीन खिसक गई। टीशा चार भाई- बहनों में सबसे बड़ी थी। मां ने भाई सोनू के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया जिसके बाद मंगलवार को आरोपी मामा को जेल भेज दिया गया। 

आरोपी मामा को हत्या का कोई पछतावा नहीं था। एसपी देहात कमलेश बहादुर के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने बताया कि टीशा की दूसरे संप्रदाय के युवक से दोस्ती थी।
विज्ञापन

पुलिस गिरफ्त में आरोपी मामा - फोटो : Amar Ujala
आरोपी सोनू के अनुसार टीशा से कई बार बातचीत की, समझाया कि दूसरे समुदाय के युवक को छोड़ दे लेकिन उसने साफ कह दिया कि वह उसे नहीं छोड़ सकती। 

इससे मामा सोनू आक्रोश में आ गया और अपनी पत्नी को कमरे में बंद कर दिया। शराब पीने के बाद टीशा की गला दबाकर हत्या कर दी और शव पेट्रोल डालकर जला दिया। आरोपी मामा ने कहा कि कई बार समझाया लेकिन नहीं मानी, परिवार की बदनामी होती इससे पहले ही मार दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें