फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा निकाली, भारत माता के जयघोष से गूंजा विवि परिसर

विज्ञापन
सीसीएसयू में निकाली गई तिरंगा यात्रा
विज्ञापन
- चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की ओर से हुआ कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में काकोरी ट्रेन एक्शन 100वी वर्षगांठ के समापन पर प्रभात फेरी और तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस प्रेरणादायी आयोजन की शुरुआत विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने मुख्य द्वार से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह यात्रा विश्वविद्यालय परिसर के विभिन्न हिस्सों से गुजरते हुए कुलपति कार्यालय पर समाप्त हुई।
तिरंगा यात्रा में विश्वविद्यालय के शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामे उत्साह पूर्वक सहभागी बने। भारत माता की जय और वंदेमातरम जैसे ओजस्वी नारों से सम्पूर्ण परिसर राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग गया। कार्यक्रम में कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, यह प्रत्येक भारतीय के स्वाभिमान, एकता और अखंडता का प्रतीक है। यह यात्रा राष्ट्रवाद के प्रति समर्पण और जनचेतना के माध्यम से एक श्रेष्ठ राष्ट्र निर्माण की दिशा में हमारे संकल्प को पुष्ट करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि युवाओं को राष्ट्र की प्राथमिकताओं से जोड़ना, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति सजग करना और संविधान में निहित आदर्शों के संरक्षण के लिए प्रेरित करना अत्यंत आवश्यक है। तिरंगा यात्रा इसी दिशा में एक सार्थक पहल है। इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. अनिल कुमार यादव, वित्त अधिकारी रमेश चंद्र, प्रो. भूपेंद्र सिंह, चीफ प्रॉक्टर प्रो. वीरपाल सिंह, साहित्यिक-सांस्कृतिक परिषद की अध्यक्ष प्रो. नीलू जैन गुप्ता, समन्वयक प्रो. केके शर्मा, प्रो. बिंदु शर्मा, प्रो. आलोक कुमार, प्रो. रमाकांत, डॉ. जमाल अहमद सिद्दीकी, डॉ. प्रदीप चौधरी, डॉ. विवेक त्यागी, डॉ. जयवीर राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें