सरधना। जवाहर नवोदय विद्यालय के विद्यार्थियों ने परीक्षा पे चर्चा 2026 के दूसरे संस्करण काे सामूहिक रूप से सुना। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश सुनाया गया। प्रधानमंत्री ने परीक्षा को केवल अंक प्राप्ति का माध्यम नहीं बल्कि जीवन की सीख बताकर छात्रों को तनावमुक्त रहकर आत्मविश्वास के साथ तैयारी करने की सलाह दी।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ने समय प्रबंधन, संतुलित दिनचर्या और विषयों की समझ के साथ अध्ययन करने पर विशेष जोर दिया। उनका कहना था कि परीक्षा के दौरान मानसिक संतुलन बनाए रखना और आत्मविश्वास के साथ तैयारी करना सफलता की कुंजी है। डॉ. आरसी पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन से विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ता है और परीक्षा का भय कम होता है।