मेरठ। एनवायरमेंट क्लब ने सोमवार को सर्किट हाउस में स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। क्लब संस्थापक सावन कनौजिया ने बताया कि सर्किट हाउस जैसे महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थल की स्वच्छता बनाए रखना सबकी नैतिक जिम्मेदारी है। क्लब हर महीने कम से कम दो सप्ताह इस क्षेत्र में विशेष स्वच्छता अभियान चलाएगा। इस दौरान सैर के लिए आने वाले लोगों को भी कूड़ेदान का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। सर्किट हाउस में कूड़ेदानों की संख्या कम होने पर चिंता व्यक्त की गई। इस संबंध में जिला प्रशासन को पत्र लिखकर अधिक कूड़ेदान स्थापित करने का आग्रह किया जाएगा। अभियान में प्रतीक, विधि कौशिक, लक्ष्य निचंत, प्रियांशु, अभिषेक पालीवाल, मुस्कान सक्सेना, मयंक टम्टा, आयुषी, यश टंडन, छवि मित्तल और विशाल मौजूद रहे। संवाद