फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर की भगवान श्रीराम के खिलाफ टिप्पणी, हिंदू संगठनो में रोष

विज्ञापन
फेसबुक पर भगवान राम पर अभद्र टिप्पणी करने पर आरोपी पर कार्रवाई की मांग को लेकर तहरीर देते हिंदू स? - फोटो : LAWARD
विज्ञापन
दौराला(मेरठ)। फेसबुक पर भगवान श्रीराम व एक व्यक्ति पर अभद्र टिप्पणी करने को लेकर हिंदू समुदाय के लोगों में रोष है। बृहस्पतिवार को लोग एकत्रित होकर चौकी पहुंचे और पुलिस को तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

कस्बा निवासी नामित सभासद व भाजपा कार्यकर्ता पंडित चंद्रकांत शर्मा ने बताया कि उनकी फेसबुक आईडी पर एक युवक ने भगवान श्रीराम व उनके ऊ पर अभद्र टिप्पणी की। उनके विरोध करने पर उक्त युवक फेसबुक पर ही गाली-गलौज करने लगा। इस पर उन्होंने भाजपा के अन्य पदाधिकारियों को जानकारी दी। बृहस्पतिवार को पुरूषोत्तम उपाध्याय, मनोज भारद्वाज, रामानंद विल्टोरिया आदि के नेतृत्व में कार्यकर्ता चौकी पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर तहरीर दी। उन्होंने कहा कि टिप्पणी करने वाले युवक ने फर्जी आईडी बना रखी है और वह हिंदु समुदाय के लोगों में फूट डालना चाहता है। उन्होंने युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। प्रदुमन जैन, अनिल फौजी, गौरव गुप्ता, अनिल शर्मा, मोनू, हिमांशु, अरुण, अतीश, अनुज शर्मा, विशाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें