फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कोचिंग सेंटरों के संचालन की समय सीमा तय, रात्रि आठ बजे तक ही खुलेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। शासन ने सेफ सिटी परियोजना शुरू की। परियोजना कोचिंग सेंटरों मेें छात्राओं की सुरक्षा पर फोकस है। शासन ने कोचिंग सेंटरों के संचालन की समय सीमा तय कर दी है। आदेश के उल्लंघन पर दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन

डीआईओएस रामाज्ञा कुमार के अनुसार शासन ने सेफ सिटी परियोजना के अंतर्गत उच्च शिक्षा के लिए संचालित होने वाले कोचिंग संस्थानों के संबंध में निर्देश जारी किए हैं। डीआईओएस कार्यालय के अनुसार जिले में करीब 350 कोचिंग सेंटर पंजीकृत हैं। सबसे अधिक बिजनौर मुख्यालय पर चल रहे हैं। इसके बाद धामपुर का नंबर है।
आरोप है कि इनके अतिरिक्त भी अनाधिकृत कोचिंग सेंटर संचालित हैं। सभी पंजीकृत व अपंजीकृत कोचिंग सेंटर छात्र-छात्राओं के संयुक्त रूप से हैं। डीआईओएस रामाज्ञा कुमार के अनुसार जिन कोचिंग संस्थानों में छात्राएं अध्ययनरत हैं, वह कोचिंग सेंटर रात्रि 8 बजे तक ही संचालित किए जाएं। कोचिंग सेंटरों के रात्रि 8 बजे के बाद चलता मिलने पर दंडात्मक कार्रवाई होगी। कोचिंग सेंटरों को निर्देश दे दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें