फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: फ्री योजना का लाभ लेने के लिए अभी तक सिर्फ दो हजार किसानों ने कराए रजिस्ट्रेशन

Wed, 03 Jul 2024 01:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेने के लिए जिले के किसान दिलचस्पी लेते नजर नहीं आ रहे हैं। जिसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अभी तक योजना का लाभ लेने के लिए सिर्फ दो हजार किसानों ने रजिस्ट्रेशन कराए हैं। हालांकि, ऊर्जा निगम के अधिकारी किसानों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए लगातार जागरूक कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में 2 लाख 71 हजार बिजली उपभोक्ता है, जिनमें से करीब 34 हजार किसान है। सरकार ने मुफ्त बिजली योजना शुरू की है जिनमें किसानों 1045 यूनिट का बिल फ्री है। ऊर्जा निगम के एक्सईएन विनोद कुमार के अनुसार, किसान योजना का लाभ लेने के लिए रजिस्ट्रेशन कराने को आगे नहीं आ रहे हैं। घर-घर जाकर भी जानकारी दी जा रही है। प्रयास है कि अधिक से अधिक किसानों को योजना का लाभ दिया जाए।
बताया कि 10 हॉर्सपावर पर किसानों को 140 यूनिट प्रति केवी प्रतिमाह की छूट मिलेगी। यानी 10 एचपी पर कुल 1045 यूनिट प्रतिमाह की छूट मिलेगी। इससे अधिक खपत पर रीडिंग के अनुसार खर्च करना होगा। इसके अलावा निर्धारित सीमा तक बिजली खपत पर फिक्स चार्जेज में 100 फीसदी और अधिक बिजली खपत करने पर सिर्फ 50 फीसदी की छूट मिलेगी।
विज्ञापन

इस तरह पाए छूट का लाभ
योजना का लाभ लेने के लिए उपभोक्ता अपना पंजीकरण यूपीपीसीएलडॉटओआरजी वेबसाइट के माध्यम से कर सकते हैं। जिस पर छूट संबंधी सूचनाएं ऑनलाइन प्रदर्शित होगी। इसके अतिरिक्त उपभोक्ता किसी भी विभागीय खंड, उपखंड, जन सेवा केंद्र में जाकर भी छूट की सूचना प्राप्त कर सकता हैं और पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण के समय ही उपभोक्ताओं को अपने शेष बकाया को एक साथ अथवा किश्तों में जमा करने के विकल्प का चयन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें