फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बारिश से उमस बढ़ी तो त्वचा रोग के मरीज भी बढ़ गए

Wed, 03 Jul 2024 01:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। उमस भरी गर्मी और बारिश के बाद सरकारी अस्पताल में त्वचा रोगियों की संख्या बढ़ी है। जिला अस्पताल में हर रोज 70 से अधिक मरीज उपचार कराने के लिए पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि गर्मी में पसीना और बारिश में नमी आने की वजह से त्वचा संबंधी रोग फैलते हैं, इसलिए इस मौसम में सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन

जिले में बारिश के बाद भीषण गर्मी के साथ मौसम में उमस बनी हुई है। उमस भरी गर्मी में लोग पसीने से तर रहते हैं। पसीने की चिपचिपाहट की वजह से लोगों में त्वचा संबंधी रोग पनप रहे हैं। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. किशोर आहूजा का कहना है कि एलर्जी के मरीज ज्यादा हैं। पिछले चार से पांच दिन से अधिक मरीज बढ़े हैं।
बताया कि गर्मी की वजह से त्वचा संबंधी रोग बढ़ रहे हैं। गर्मी और उमस के कारण शरीर पर पसीना आता है, जिससे खाज खुजली और एलर्जी की समस्या बन रही है। इन रोगों से बचाव के लिए लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। बारिश में ज्यादा देर तक भीगने से बचना चाहिए। अगर कपड़े गीले हो तो तो उन्हें बदलकर सूखे कपड़े पहनने चाहिए। अगर कोई दाद, खाज, खुजली या अन्य कोई समस्या होती है तो चिकित्सक की सलाह लेकर उपचार कराना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बचाव के लिए यह करें
- गर्मी में पसीना आने पर उसे सुखाते रहें।

- बारिश में ज्यादा देर भीगने से बचें।

- नमी व गीले कपड़े न पहनें। कपड़ों को सुखाकर पहनें।

- शरीर की सफाई का ध्यान रखें।

- रोजाना साफ पानी से स्नान करें।

- त्वचा रोगी के कपड़े परिवार के अन्य सदस्यों से अलग रखें।

- कोई भी समस्या होने पर चिकित्सक की सलाह से उपचार कराएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें