हरियाणवी गायक अंकित बालियान की तेरहवीं पर शामली के पैतृक गांव बनतीखेड़ा में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। चार स्थानों पर बैरिकेडिंग कर वाहनों की एंट्री रोकी गई है और बुजुर्गों के लिए ई-रिक्शा की व्यवस्था की गई है।
शामली के पैतृक गांव बनतीखेड़ा में हरियाणवी गायक अंकित बालियान की तेरहवीं के हवन आयोजन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। गांव में चार स्थानों पर बैरिकेडिंग कर रास्तों को नियंत्रित किया गया है। अंकित के घर तक बाइक और अन्य वाहनों को जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था के चलते पूरा गांव छावनी में तब्दील नजर आ रहा है।
चार जगह बैरिकेडिंग, वाहनों की एंट्री बंद
गांव में प्रवेश से पहले ही वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित किया जा रहा है। अंकित के घर की ओर जाने वाले रास्ते पर अलग-अलग स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई है। कुछ जगह ग्रामीण भी रास्तों को नियंत्रित करते नजर आए। आगे ट्रैक्टर खड़े कर वाहनों का प्रवेश रोक दिया गया है।
बैरिकेडिंग के बाद लोगों को पैदल ही अंकित बालियान के घर तक जाने दिया जा रहा है। किसी भी वाहन को घर के आसपास जाने की अनुमति नहीं है।
विज्ञापन
2 of 5
अंकित बालियान की तेरहवीं
- फोटो : अमर उजाला
बुजुर्गों के लिए गांव के बाहर से ई-रिक्शा की व्यवस्था
बुजुर्गों और चलने में असमर्थ लोगों की सुविधा के लिए गांव के बाहर ई-रिक्शा की व्यवस्था की गई है। यहां से उन्हें गांव के अंदर तक पहुंचाया जा रहा है, ताकि उन्हें पैदल ज्यादा दूरी तय न करनी पड़े।
गांव के बाहर से घर तक पुलिस बल तैनात
अंकित के घर तक गांव के बाहर से जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया है। गांव में प्रवेश करते ही ट्रैफिक पुलिस और ग्रामीण व्यवस्था संभालते दिखाई दे रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए हर प्रमुख रास्ते पर निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन
3 of 5
अंकित बालियान की तेरहवीं
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा नेताओं की भी मौजूदगी
अंकित बालियान की तेरहवीं में भाजपा जिला अध्यक्ष शामली रामलाल कश्यप भी पहुंचे हैं। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल भी ई-रिक्शा से मोहित बालियान के घर तक पहुंचे। उनकी गाड़ी को गांव के बाहर ही खड़ा करवा दिया गया।
4 of 5
अंकित बालियान की तेरहवीं आज
- फोटो : अमर उजाला
तेरहवीं के आयोजन को लेकर सुरक्षा के विशेष इंतजाम
तेरहवीं के हवन में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, रिश्तेदारों और परिचितों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस और ग्रामीण सुरक्षा व्यवस्था में जुटे हैं। गांव में जगह-जगह सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी दिखाई दे रही है।
गमगीन माहौल के बीच हो रहा आयोजन
अंकित बालियान की मौत के बाद से बनतीखेड़ा में लगातार गम का माहौल है। तेरहवीं के आयोजन के बीच गांव में सन्नाटा और शोक का माहौल साफ नजर आ रहा है। परिवार और ग्रामीणों के बीच बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की वजह से सुरक्षा व्यवस्था को भी कड़ा रखा गया है।