फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मेरठ में आज सुरक्षा के कड़े इंतजाम, पिछले साल दो अप्रैल को हुआ था बवाल, 18 स्थान संवेदनशील

Tue, 02 Apr 2019 10:28 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
सुरक्षा के मद्देनजर तैनात पुलिस फोर्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

एक साल पहले दो अप्रैल 2018 को शहर में हुए बवाल को देखते हुए आज मंगलवार को जिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। एडीजी कानून व्यवस्था ने एसएसपी मेरठ और सभी एडिशनल एसपी को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये कड़े निर्देश दिए। कहा कि यदि कोई माहौल बिगाड़ने की कोशिश करे तो उससे सख्ती से निपटा जाए।

विज्ञापन


एससी एसटी एक्ट में संशोधन को लेकर दो अप्रैल 2018 को बवाल हुआ था। जिसमें आगजनी और तोड़फोड़ की गई थी। कंकरखेड़ा और आंबेडकर चौक पर सबसे ज्यादा बवाल हुआ। पुलिस अफसरों को इनपुट मिला है कि कुछ संगठन मंगलवार को धरना प्रदर्शन कर जुलूस निकाल सकते हैं। एसएसपी नितिन तिवारी ने सोमवार को एसपी क्राइम डॉ. बीपी अशोक, एसपी सिटी एएन सिंह, एसपी देहात अविनाश पांडेय और एसपी ट्रैफिक संजीव वाजपेयी के साथ बैठक की। 

विज्ञापन

एसएसपी के अनुसार सुरक्षा की दृष्टि से शहर में 14 और देहात में चार स्थानों को संवेदनशील मानते हुए वहां अर्धसैनिक बलों के जवान और पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। इनमें आईटीबीपी, आरएएफ, आरपीएसएफ और पंजाब पुलिस के अलावा पीएसी की आठ कंपनियां तैनात हैं। करीब 2200 पुलिसकर्मी और जवान तैनात किए गए हैं। आंबेडकर चौक पर एसपी क्राइम, मवाना रोड और मेडिकल में एसपी देहात, कंकरखेड़ा में एसपी सिटी तैनात रहेंगे।

धरना प्रदर्शन, रैली व जुलूस पर रोक
एसपी देहात ने बताया कि आचार संहिता लगी है, जिले में अनुच्छेद 144 लागू है। ऐसे में रैली, जुलूस, और धरना प्रदर्शन पर रोक रहेगी। यदि किसी भी संगठन ने ज्ञापन देने, कार्यक्रम करने या कोई माहौल बिगाड़ने जैसी कोशिश की तो सीधे मुकदमा दर्ज होगा। साथ ही एक साल पहले बवाल के मामले में भी आरोपी बनाया जाएगा। मवाना और भावनपुर में शाम को अर्धसैनिक बलों के साथ एसपी देहात ने फ्लैग मार्च निकाला। वहीं, एसपी सिटी ने बताया कि दस सीओ, 25 इंस्पेक्टरों व थानेदारों के साथ एक-एक प्लाटून अर्ध सैनिक बल और स्थानीय पुलिस फोर्स लगाई है। सभी सीओ के साथ मजिस्ट्रेट भी तैनात रहेंगे।

18 स्थानों पर रहेगा पहरा
चौधरी चरण सिंह विवि, मेडिकल कॉलेज, शोभापुर, मलियाना, टीपीनगर, उल्देपुर, ब्रह्मपुरी,  पोदीवाड़ा, परतापुर तिराहा, घाट तिराहा, अब्दुल्लापुर, मवाना, रिठानी, कंचनपुर घोपला, कंकरखेड़ा, शोभापुर, मवाना, कचहरी व कलक्ट्रेट में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे।

रेलवे ट्रैक पर एक कंपनी फोर्स
जीआरपी और आरपीएएफ को भी निर्देश दिए गए हैं कि कोई भी ट्रेन रोकने संबंधी सूचना मिले तो पुलिस को जानकारी दें। एक कंपनी फोर्स परतापुर घाट में रेलवे ट्रैक और मलियाना में लगाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें