फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कार्बेट नेशनल पार्क में वनकर्मी को बाघ ने मार डाला, मचा हड़कंप

Tue, 13 Aug 2019 08:30 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
बाघ ने वनकर्मी को मार डाला (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media (File Photo)
विज्ञापन

कार्बेट नेशनल पार्क में एक वनकर्मी को बाघ ने हमलाकर मार डाला। घटना से वन विभाग में हड़कंप मच गया है। वन विभाग ने ढिकाला और कालागढ़ रेंज में गश्त बढ़ाने के साथ-साथ वन कर्मियों को भी अलर्ट कर दिया गया है।

विज्ञापन


मंगलवार को वन विभाग को सूचना मिली कि कार्बेट नेशनल पार्क की ढिकाला रेंज के खिनानौली ब्लॉक के कक्ष संख्या 23 में जिला अल्मोड़ा के द्वारहाट के गांव मटोला निवासी वाचर बिशनराम (57) को बाघ ने मार डाला है। मामले की सूचना मिलते ही पार्क वार्डन शिवराज चंद टीम के साथ वनों में पहुंच गए।

ये भी पढ़ें- घूस की रकम के लिए आपस में भिड़ गए थे पुलिसवाले, वीडियो वायरल होने के बाद सस्पेंड
विज्ञापन


शिवराज ने बताया कि सूठाखाल रोड पर तुनबोझी में वाचर बिशनराम को बाघ ने मारकर झाड़ियों में खींचकर ले गया। उनका एक पैर बुरी तहर से क्षत विक्षिप्त है। उन्होंने बताया कि देखने से लग रहा है कि बाघ ने उनके पैर को खा लिया है। कार्बेट पार्क के निदेशक राहुल ने बताया कि वाचर के शव को वन विभाग कब्जे में ले लिया है। मंगलवार रात तक शव को जंगल से बाहर निकाल लिया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस घटना से वन विभाग के सभी दलों को अलर्ट कर दिया गया है। वनों में वन्यजीवों के व्यवहार पर निगाह रखने और ढिकाला व कालागढ़ रेंज में विशेष गश्त करने को कहा गया है। वन कर्मी के बाघ द्वारा मारे जाने की सूचना मिलने पर कालागढ़ थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और वन विभाग से उनके शव को अपने कब्ज में ले लिया है। थानाध्यक्ष रियाज अहमद ने बताया कि शव को रामनगर के रास्ते पीएम के लिए लाया जा रहा है। 

अब तक इन नौ वाचरों की हो चुकी वन्यजीव हमले में मौत

22 जुलाई 2012 को कपड़े धो रहे बीट वाचर दीवानी राम सर्पदुली रेज में बाघ ने मारा गया।
20 अक्टूबर 2013 को कालागढ़ में बीट वाचर राकेश कुमार शर्मा को गश्त के दौरान बाघ ने मारा।
25 मार्च 2014 को सर्पदुली में गश्त के दौरान बीट वाचर कृपाल राम को बाघ ने मारा।
22 मार्च 2016 को कालागढ़ में गश्त के दौरान बीट वाचर कृष्णपाल सिंह को बाघ ने मारा।
8 अप्रैल 2016 को सर्पदुली में गश्त के दौरान बीट वाचर हरी राम को बाघ ने मारा।
10 जून 2016 को बिजरानी में बीट वाचर पृथ्वीपाल सिंह को हाथी ने मार डाला।
10 जून 2016 को बिजरानी में बीट वाचर बीर सिंह को हाथी ने मार डाला।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें