संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मोहिउद्दीनपुर स्थित उज्ज्वल क्रिकेट मैदान में चल रहे प्रथम हिम्मत सिंह मैमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को थंडरस्टॉर्म क्लब और सद्दाम इलेवन टीम के बीच हुआ। इसमें थंडरस्टॉर्म की टीम ने 6 विकेट से मैच जीता।
सद्दाम इलेवन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 23.2 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 225 रन बनाए। इसमें साकिब ने 83, हुजाफ ने 82 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में सिद्धार्थ ने 4, अभिषेक ने 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी थंडरस्टॉर्म की टीम ने 25 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 227 रन बनाकर 6 विकेट से मैच जीता। टीम की ओर से कुटकुट ने 86, ओवेश खान ने 61 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में सद्दाम और फजल ने एक-एक विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच कुटकुट को चुना गया। बादल, आशीष और कोच प्रभास राजू ने उन्हें सम्मानित किया।