मेरठ..कंवलजीत..नौचंदी के पटेल मंडप में प्रस्तुति देती राजकीय बालिका इंटर कॉलेज हापुड़ रोड की छात
मेरठ। नौचंदी मेले के पटेल मंडप में माध्यमिक स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने गीत एवं नृत्य की प्रस्तुतियों से रोमांचित किया। वहीं, नाटक मंचन के माध्यम से दहेज प्रथा जैसी कुरीतियां दूर करने का संदेश भी दिया।
माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से कार्यक्रम प्रभारी प्रधानाचार्य रेनू सिंह, प्रधानाचार्य हेमलता, प्रधानाचार्य सुधा, प्रधानाचार्य डॉ. उदित, राष्ट्रपति पुरस्कार से अलंकृत सरबजीत कपूर ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की शुरुआत राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की छात्रा ने नगाड़ा बजा गीत पर प्रस्तुति के साथ की। सुमैय्या ने बन्नी झूले पालना पर उत्कृष्ट प्रस्तुति दी। सीमा ने देशभक्ति नृत्य पेश किया।
एकल प्रस्तुतियों में मेरा जूता है जापानी पर नृत्य को काफी सराहा गया। छात्राओं ने नाट्य मंचन और घूमर नृत्य भी प्रस्तुत किया। नोडल अधिकारी रेनू ने सभी आगंतुकों का आभार जताया। छात्राओं को नगर निगम की ओर से प्रमाण पत्र दिए गए। इस अवसर पर आयुषि, फरहा, निशांत शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।