फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दो बाइकों की टक्कर में तीन युवक घायल

विज्ञापन
सरूरपुर। सरधना बिनौली मार्ग पर सड़क हादसे में घायल युवक। ग्रामीण
विज्ञापन
सरूरपुर। सरधना-बिनौली रोड पर गांव मैनापूठी के सामने दो बाइकों के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। दोनों बाइकों पर सवार गांव मैनापूठी निवासी शांतनु पुत्र राहुल, मोक्ष पुत्र बिट्टू और दूसरी बाइक सवार कस्बा हर्रा निवासी माजिद पुत्र नजर मोहम्मद गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से एक घायल की हालत गंभीर देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार घायल माजिद सरधना से वापस अपने घर जा रहा था। शांतनु व मोक्ष एक बाइक पर सवार होकर किसी काम से जा रहे थे। जैसे ही दाेनों मैनापूठी गांव के सामने पहुंचे तो दोनों की बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। बाइक की टक्कर से दोनों बाइकों पर सवार तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। समाचार लिखे जाने तक किसी पक्ष की ओर कोई तहरीर नहीं दी है। पुलिस ने तहरीर आने के बाद जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें