फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: प्रथम पेज के लिए) मेरठ के तीन युवकों की अलवर के पास सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराकर पलटी पिकअप,जान गंवाने वालों में दो मवाना और एक किठौर-शाहजहांपुर का
विज्ञापन


-
- मवाना से नर्सरी के पौधे लेकर राजस्थान के राजगढ़ जा रहे थे, चालक समेत तीन घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ/मवाना। मवाना से नर्सरी के पौधे लेकर पिकअप से राजस्थान के राजगढ़ जा रहे तीन युवकों की दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर अलवर के पास हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। जान गंवाने वालों में शबाहत (22), अफसर (19) मवाना और शादाब (35) किठौर-शाहजहांपुर का निवासी है। हादसा शनिवार सुबह चार बजे उस समय हुआ जब एक ट्रक की साइड से टक्कर के बाद पिकअप बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। हादसे में पिकअप चालक और नर्सरी मालिक के बेटे को गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन

कस्बा मवाना निवासी शाहनवाज की मेरठ रोड पर नर्सरी से शुक्रवार की शाम चार बजे पिकअप में पौधे भरकर राजस्थान के राजगढ़ के लिए ले जाए जा रहे थे। पिकअप गाड़ी में नर्सरी मालिक का पुत्र औरंगजेब, मवाना के मोहल्ला कल्याण सिंह निवासी शबाहत, गढ़ी निवासी अफसर और किठौर-शाहजहांपुर के मोहल्ला खुशबाशियान निवासी शादाब सवार थे। पिकअप गाड़ी को मवाना निवासी उजैर चला रहा था। नर्सरी मालिक के पुत्र औरंगजेब ने बताया कि देर रात दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर जब वे अलवर के पास पहुंचे तो साइड से ओवरटेक करते हुए गुजरे ट्रक की साइड लगने से पिकअप अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकराकर पलट गई।
विज्ञापन

सीओ मवाना पंकज लवानिया ने बताया कि राजस्थान में हादसे की सूचना राजस्थान पुलिस से मिली थी। परिजनों को इस संबंध में तत्काल जानकारी दे दी गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें