अंतर्राष्ट्रीय अंपायर अनिल चौधरी के साथ कैंप के लिए चुने गए मेरठ के राजू
यूपीसीए की ओर से कानपुर में चल रहे कैंप के लिए पहली बार चुने गए मेरठ के तीन युवा
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की ओर से आयोजित प्रतिष्ठित अंपायरिंग और स्कोरिंग कैंप के लिए मेरठ के तीन प्रतिभावान युवाओं का चयन किया गया है। कैंप का आयोजन 6 से 9 अगस्त तक कानपुर स्थित कमला क्लब में हो रहा है।
यूपीसीए की ओर से एक अगस्त तक कैंप के लिए आवेदन मांगे गए थे। इसमें मेरठ से चार लोगों ने आवेदन कराए। इसमें प्रभास राजू, मोहित, अमन, नदीम अब्बासी चार लोगों को चुना गया। इसमें मोहित शर्मा, अमन और प्रभास राजू ने कैंप में हिस्सा लिया। कैंप में राजू ने स्कोरिंग, मोहित शर्मा और अमन ने अंपायरिंग को चुना। कैंप में अंतरराष्ट्रीय अंपायर अनिल चौधरी ने अंपायरिंग के विषय में जानकारी दी। बीसीसीआई के वरिष्ठ स्कोरर पी. जयपाल ने स्कोरिंग की क्लास ली। यह विशेष कैंप 6 अगस्त से 9 अगस्त तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें देश के शीर्ष स्तर के तकनीकी विशेषज्ञों का सानिध्य प्राप्त हो रहा है। कैंप में प्रदेशभर से 196 युवाओं ने हिस्सा लिया। कैंप के बाद फाइनल लिस्ट जारी की जाएगी और भविष्य के अंपायर और स्कोरर को चुना जाएगा। उम्मीद है कि मेरठ के युवाओं का नाम भी इसमें शामिल होगा।