फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मोहिउद्दीनपुर स्टेशन से हरिद्वार पहुंच गए तीन मासूम, परतापुर पुलिस ने तलाश कर परिजनों को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव से दो दिन पहले घर से बिना बताए निकले तीन बच्चों को पुलिस ने हरिद्वार से सकुशल तलाश लिया। बच्चों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। तीनों बच्चे मोहिउद्दीनपुर स्टेशन से ट्रेन में सवार होकर हरिद्वार पहुंच गए थे।
बहादुरपुर गांव निवासी प्रमोद कुमार ने परतापुर थाने पर मंगलवार को सूचना दी थी। बताया था कि उनके दो भतीजों सहित एक अन्य बच्चा दोपहर करीब तीन बजे घर से बिना किसी को बताए कहीं चले गए हैं। तीनों बच्चे आठ से लेकर 11 साल के है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज की जांच के दौरान तीनों बच्चे पैदल मोहिउद्दीनपुर रेलवे स्टेशन की ओर जाते हुए दिखाई दिए।
एएचटीयू, सर्विलांस, एसओजी मुख्य, एसओजी नगर और थाना परतापुर पुलिस की टीम बच्चों की तलाश में लगी। पुलिस ने बुधवार को तीनों बालकों को हरिद्वार से सकुशल तलाश लिया। सीओ ब्रह्मपुरी रामप्रकाश के अनुसार, पूछताछ में बालकों ने बताया कि वे स्वयं ही घर से चले गए थे और उनके साथ किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। वो मोहिउद्दीनपुर स्टेशन से ट्रेन में सवार होकर हरिद्वार गए थे। बच्चों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें