फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: तीन घंटे में मिल गई तीन साल की बच्ची

Mon, 10 Nov 2025 09:26 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
-पुलिस की चार टीम जुटी, सीसीटीवी की मदद से बच्ची तक पहुंची पुलिस
विज्ञापन

नौगजा शाहपीर गेट से घर के बाहर खेलते हुए लापता हुई थी
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। कोतवाली थाना पुलिस ने नौगजा शाहपीर गेट से घर के बाहर खेलते हुए लापता हुई तीन साल की बच्ची को तीन घंटे में सकुशल बरामद कर परिजनों को सौप दिया। पुलिस टीमों ने सूचना मिलते ही चार टीमें तलाश में लगा दी। सीसीटीवी की मदद से पुलिस पुलिस को मिल गई।
नौगजा शाहपीर गेट निवासी दिलदार ने सोमवार को थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी तीन वर्षीय बेेटी दोपहर के समय घर के बाहर खेल रही थी। काफी देर बाद भी वह नहीं आई तो बच्ची की तलाश की लेकिन उसका पता नहीं लगा। पीड़ित के पिता ने थाने पर बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस की चार टीम बच्ची की तलाश में लग गई थी। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र 50 से अधिक सीसीटीवी फुटेज चेक किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक सीसीटीवी में बच्ची भगत सिंह मार्केट की तरफ जाती हुई दिखाई दी। पुलिस ने हापुड अड्डे की तरफ तलाश की। लगभग तीन घंटे की मशक्कत के बाद तलाश लिया। वह घर से लगभग एक किलोमीटर दूर भगत सिंह मार्केट में एक दुकान के बाहर बैठी थी। पुलिस के अनुसार बच्ची खेलते हुए रास्ता भटक कर मार्केट तक चली गई थी। बेटी सकुशल देखने के बाद परिजनों की आंखों से आंसू आ गए। परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया। एएसपी अंतरिक्ष जैन का कहना है कि गुमशुदगी की जानकारी के बाद से ही पुलिस की चार टीम बच्ची की बरामदगी में लग गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें