केस तीन : चिरचिटा गांव निवासी देवेंद्र पुत्र उग्रसैन, मलखान पुत्र लालमन, जगदीश पुत्र भूरा, प्रवीण पुत्र लीले, भूषण पुत्र जगत, धर्मवीर पुत्र श्रीचंद, राधे पुत्र अजब, साहब पुत्र प्रसादी, बिल्लू पुत्र विराना सहित अन्य के खिलाफ मतदाताओं को लुभाने के आरोप में मामला दर्ज हुआ है।
ये बोले मतदाता
ब्रह्मकौर देवी का कहना है कि ऐसे प्रत्याशियों का लोगों को बहिष्कार करना चाहिए, जो जीत के लिए लोगों को नशाखोरी व लालच में डाल रहा है। जीतने के बाद वह क्या विकास करेगा, जनता जानती है।
सत्यपाल व विनोद भारद्वाज का कहना है कि पढ़े-लिखे प्रत्याशी को चुने। जो प्रत्याशी चुनाव मेें जीत के लिए लोगों को दावतें देकर गुमराह कर रहा है, उनका पर्चा खारिज होना चाहिए। जनता को जागरूक होना पड़ेगा। तभी गांवों का विकास संभव है।
ऐसे प्रत्याशियों का लगातार नजर रखी जा रही है, जो चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन कर रहा है। उनके खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जा रही है। - दुर्गेश मिश्र, एसडीएम।
चुनाव आचार संहिता का किसी भी कीमत पर उल्लंघन नहीं होने दिया जाएगा। जो प्रत्याशी वोटरों को दावतें व लड्डू बांट रहे है, उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज किए जा रहे है। - आलोक कुमार, सीओ बड़ौत।