पुलिस चौकी के सामने ठेके से तीन लाख की शराब और नकदी उड़ा ले गए चोर
रोहटा। किनौनी शुगर मिल के पास स्थित अंग्रेजी शराब के ठेके पर सोमवार रात चोरों ने धावा बोला। शटर उखाड़कर तीन लाख रुपये की शराब व नकदी चोरी कर ले गए। पुलिस चौकी के पास वारदात होने पर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खडे़ हो गए हैं। सेल्समैन ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
किनौनी शुगर मिल के सामने पुलिस चौकी के पास सरूरपुर निवासी आदेश कुमार का अंग्रेजी शराब का ठेका है। बताया गया कि सोमवार रात ठेके में सेल्समैन सोनू निवासी मुकीमपुर शटर बंद करऊपर के कमरे में सोया हुआ था। रात में किसी समय गैस कटर से शटर उखाड़ कर अंदर घुसे चोरों ने लगभग 15 पेटी अंग्रेजी शराब व नकदी चुरा ली। चोरी गई शराब की कीमत तीन लाख बताई जा रही है।
सेल्समैन को मंगलवार सुबह वारदात का पता चला। उसने ठेका मालिक और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौका मुआयना कर लौट आई। सेल्समैन सोनू की ओर से अज्ञात चोरों के खिलाफ तीन लाख रुपये का माल चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वहीं, दूसरी और पुलिस चौकी के सामने चोरी की वारदात होने से पुलिस खुद कटघरे में खड़ी हो रही है। पुलिस का कहना है कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है। वारदात को खुलासा जल्द किया जाएगा।