फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: छत से लापता हुए तीन किशोर, अपहरण की प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र के दुर्गा नगर में बृहस्पतिवार रात तीन किशोर सूरज (13), आशू (10) और जीतू (16) छत पर सोए थे। शुक्रवार सुबह वे रहस्यमय परिस्थितियों में लापता मिले। तलाश के बाद भी उनका कोई सुराग न मिलने पर परिजनों ने नौचंदी थाने में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई।
विज्ञापन

परिजनों ने आशंका जताई कि वे हरिद्वार गंगा स्नान के लिए बिना बताए निकल गए हैं क्योंकि वे पहले इस पर चर्चा कर रहे थे। परिवार किसी अनहोनी की आशंका से भी डरा हुआ है।एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कर तीनों किशोरों की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस की तीन टीमें इस कार्य में जुटी हैं। परिजनों के अनुसार, किशोर नंगे पैर घर से निकले थे। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने किशोरों की तलाश शुरू की। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले, जिसमें तीनों किशोर सोहराब गेट बस अड्डे पर दिखाई दिए। पुलिस ने आसपास फोटो दिखाकर जानकारी जुटाई, पर उनका पता नहीं चला। पुलिस बस चालकों और कंडक्टरों से भी जानकारी ले रही है। पुलिस की एक टीम किशोरों की तलाश में हरिद्वार गई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें